पढ़ाई कैसे करे? पढ़ाई करने का सही तरीका क्या है? 

पढ़ाई कैसे करे?  पढ़ाई करने का सही तरीका क्या है?

पढ़ाई कैसे करे? अगर आप एग्जाम में अच्छे नंबर लाना चाहते है या की सरकरी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको पता होना चाहिए कि पढ़ाई कैसे करे? क्योंकि आपका का पढाई करने का तरीका काफी हद तक आपके सफलता को तय करता है। आज के समय में पढाई का तरीका पहले जैसा नही है पहले इतने source और book उपलब्ध नही होता था। तो चलिए जान लेते है पढ़ाई कैसे करे?

पढ़ाई कैसे करे? कुछ महत्वपूर्ण चीजों का ध्यान रखें, जैसें –

1- एक ऐसा जगह ढूंढें जाना पर शांत वातावरण हो।
2- ज्यादा गर्मी या ज्यादा ठंड ना हो।
3- बैठने के लिए एक अच्छा Chair और Table रखें।
4- किताबों को अच्छे से रखने की सुविधा हो।
5- कुछ लोग पढाई करते समय गाना सुनते हैं तो गाने को उतना ही सुने जिससे की आपका मन विचलित ना हो।

ये भी देखें- ऑनलाइन पढ़ाई  के लिए महत्वपूर्ण पोर्टल और एप्लीकेशन

सुबह पढ़ाई कैसे करे? पढ़ने का सही समय

सुबह पढ़ाई कैसे करे?  स्टडी करने के लिए जरूरी है कि आप रात को जल्दी सोए और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें ।अगर आपको सुबह जल्दी उठना है तो रात को जल्दी सोना भी पड़ेगा ।किसी के लिए भी कम से कम 7 घंटे की नींद बेहद जरूरी है।इसलिए रात में ज्यादा से ज्यादा 9:00 बजे से सो जाए ताकि आप सुबह 4:00 बजे उठ सके ।अगर आप रात को 11:12 बजे सोएंगे तो सुबह 5:00 बजे भी उठना मुमकिन नहीं होगा और अगर आप जबरदस्ती उठ भी गए तो उसका कोई फायदा नहीं हुआ ।क्योंकि आपका ब्रेन स्टडी के लिए रेडी नहीं होगा।

इसलिए हमे पता होना चाहिए कि पढ़ाई कैसे करे? जब भी पढाई के लिए टाईमटेबल बनाते है तो हमे इन विशेष बातो का ध्यान जरुर रखना चाहिए:-

1 – सबसे पहले पढाई के लिए देर रात तक पढने के बजाय हमे सुबह जल्दी उठकर पढने का अभ्यास डालना चाहिए, क्यूकी देर रात तक पढने से से हम खुद को थका हुआ महसूस भी करते है और हो सकता है ज्यादा देर रात तक जागने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

2 – वैसे तो पढाई के लिए सबसे Best Time जल्दी सुबह पढाई करने को ही माना जाता है क्यूकी सुबह घर और आसपास का माहौल एकदम शांत रहता है जिससे की हम जो कुछ भी पढ़ते है उसे एकाग्र होकर आसानी से पढाई कर सकते है और जो कुछ भी पढेगे वह जल्दी और आसानी से याद भी हो जायेगा।

3 – अक्सर यह भी देखा जाता है जब लोग पढाई करते है तो किसी एक विषय पर अपना सारा ध्यान फोकस करते है जबकि हमे तो एग्जाम अपने सभी विषयों के देने होते है तो ऐसी स्थिति में हम किसी विषय में खूब अच्छा नंबर ला देते है जबकि अन्य विषयों में कम नंबर आने से हमारा रिजल्ट का परसेंटेज काफी कम हो जाता है इसलिए जब भी हम पढाई के लिए टाईमटेबल बनाये उसमे सभी विषयों के लिए समय दे।

4 – जो हमे सब्जेक्ट कठिन लगता हो उसके लिए अतिरक्त समय भी निकालना चाहिए, और जो विषय कठिन लगे उससे कभी भागना नही चाहिए, ऐसा अक्सर देखा जाता है लोग Math’s, Physics और chemistry से अक्सर दूर ही भागते है हमे इन विषयों से डरने के बजाय हमे क्या समझ में नही आ रहा है उसपर ध्यान फोकस करना चाहिए, निरंतर अभ्यास से ये विषय भी पढने में एकदम आसान लगने लगते है।

5 – लगातार पढाई करने के बजाय बीच बीच में जैसे ही हम दुसरे सब्जेक्ट की पढाई शुरू करते है तो हमे थोडा 5 – 10 मिनट आराम या टहल लेना चाहिए ऐसा करने से हमे थकावट का अनुभ नही होंगा।

6 – कभी भी अपने विषयों को रटने के बजाय ज्यादा से ज्यादा समझने पर ही अपना ध्यान फोकस करना चाहिए, क्यूकी रटने से हमे अपने सब्जेक्ट कुछ समय के लिए याद तो सकते है लेकिन फिर कुछ समय बाद भूल जाने का भी डर रहता है यदि हम किसी याद करने वाले विषय को याद करते है तो हमे उसे लिखते हुए याद करना चाहिए।

7 – हम पढाई के लिए टाईमटेबल तो बना लेते है लेकिन हमे अपना कभी भी स्कूल भी नही छोड़ना चाहिए, क्यूकी हम यदि रोज स्कूल जाते है तो हमारी पढाई नियमित बेसिस पर होती रहेगी और हमारे पढाई में सब्जेक्ट छुटने के डर से न समझने का डर भी नही आएगा, और जो चीज हम स्कूल में पढ़ते है उसे घर पर आकर अच्छे से दोहरा भी सकते है।

8 – पढाई के लिए हमे घर के शांत कमरों में ही पढाई करना चाहिए और जहा हम पढ़ते है वहा रौशनी अच्छी हो और कभी भी बिस्तर पर लेटकर पढने के बजाय टेबल कुर्सी पर ही बैठकर पढना चाहिए इससे हमे नीद कम आने की सम्भावना रहती है।

9 – यदि आप विद्यार्थी है तो आप में बताये गये 5 गुणों का होना बहुत आवश्यक है।