इल्तुतमिश कौन था? तथा उसके कार्य?

इल्तुतमिश कौन था? तथा उसके कार्य?

इल्तुतमिश जिसे दिल्ली का प्रथम सुल्तान कहा जाता है। इल्तुतमिश कुतुबुद्दीन ऐबक का गुलाम एवं दामाद था। जिसे गुलाम वंश का वास्तविक संस्थापक माना गया है। कुतुबुद्दीन ऐबक मोहम्मद गौरी का गुलाम था। जिसकी मौत चौगान खेलते हुए हो गयी थी। इसके मरने के बाद 1206 में गुलाम वंश की स्थापना कर कुतुबुद्दीन ऐबक लहौर की गद्दी पर बैठा और बाद में इसने अपनी राजधानी दिल्ली बना ली कुतुबुद्दीन ऐबक के बाद उसका पुत्र आरामशाह को गद्दी पर आसीन किया गया मगर आरामशाह एक अयोग्य शासक घोषित हुआ। जिसके बाद इल्तुतमिश गद्दी पर बैठा जो कि कुतुबुद्दीन ऐबक का दामाद था। इतिहासकार मानते है कि दिल्ली की सल्तनत कांटो की सेज की तरह थी इसका कारण राजपूतों का आक्रमण आन्तरिक कलह और मंगोलों के आक्रमण का डर था।

कार्य- 

सबसे पहले इसने कांटो की सेज कहे जाने वाले कारणों को समाप्त किया। राजपूतों को हराया, आन्तरिक कलह दूर की, चंगेज खां के दुश्मन जलालुद्दीन मांगबरनी को आश्रय ना देकर अपने राज्य को बचाया।

  • राजधानी को लहौर से दिल्ली स्थानांतरण किया।
  • चालीसा दल जो एक वफादार गुलाम सरदारों का एक समूह था की शुरूआत की। जिसका नाम तुराकान-ए-चहलगानी था।
  • इसके अलावा इक्ता प्रणाली जिसका अर्थ सेवा के बदले जमीन या जागीर देना की शुरुआत की।
  • टंका चांदी तथा जीतल तांबा ये दो अरबी शैली में बने सिक्के चलाए।
  • सिक्का टकसाल का नाम लिखवाने की शिरूआत की।
  •  इसने कुतुबमीनार का निर्माण कार्य पूरा कराया था।
  • ये दिल्ली का प्रथम शासक था जिसने सुल्तान की उपाधि धारण की थी।
  • इल्तुतमिश ने भारत में गुम्बद निर्माण प्रथा को शुरू कराया इसे गुम्बद निर्माण का पिता भी कहा गया।
  • इसी की पुत्री रजिया सुलत्तान प्रथम महिला शासक के रूप में प्रसिद्ध हुई।

ये भी देखें-

✅ हर्याक वंश का संस्थापक कौन था?
✅ बाबर का पूरा नाम क्या था?
✅ कलन्दर के नाम से कौन जाना जाता है?

 

Scroll to Top