उत्पत्ति के आधार पर पर्वतों के प्रकार?

उत्पत्ति के आधार पर पर्वतों के प्रकार?

उत्पत्ति के आधार पर पर्वत चार प्रकार के होते है।

वलित पर्वत  वलित पर्वत को मोड़दार पर्वत भी कहा जाता है। इन का निर्माण वलन नामक प्रक्रिया के फलस्वरूप होता है। इस प्रकार के पर्वत विश्व के सबसे ऊँचे तथा विस्तृत पर्वत होते है। जैसे हिमालय, एडीज, अपलेशियन आदि।

भ्रंश अथवा खंड पर्वत खंड पर्वत का निर्माण पृथ्वी  के आन्तरिक भगों में हलचल के कारण होता है। इस प्रकार के पर्वत में जब परतदार शैलों पर तनाब बल लगते है तो उनमें दरार या भंश पड़ जाते है। इस करण बीच की भूमि आस पास की भूमि की तुलना में उठ जाती है। इसी उठी भूमि को भ्रश पर्वत कहा जाता है। जैसे वास्जेस, सतपुड़ा, हार्ज आदि।

अवशिष्ट पर्वत इन पर्वतों का निर्माण अपरदन के कारण होता है। इस में पर्वत के भाग कटकर नीचे गिर जाते है और अवशिष्ट पर्वत का निर्माण होता है।

जैसे – नीलगिरी, पारसनाथ, राजमहल

ज्वालामुखी पर्वत ज्वालामुखी से निकलने वाले पदार्थों के जमा होने से बने पर्वत जैसे फ्युजियामा जापन, विसुवियस इटली आदि।

ये भी देखें-
✔ माना दर्रा किस राज्य में है?
✔ वेल्ड प्रदेश किसे कहते है?
✔ वेल्ड प्रदेश किसे कहते है?

1 thought on “उत्पत्ति के आधार पर पर्वतों के प्रकार?”

  1. Pingback: वायुमंडल की परतें कितनी होती है? - Waylf.In

Comments are closed.

Scroll to Top