क्रियात्मक शोध का अर्थ क्या होता है?

क्रियात्मक शोध का अर्थ क्या होता है?

क्रियात्मक शोध का अर्थ सुधारात्मक पहलू से है क्रियात्मक शोध के विषय में कोरे के शब्दों में क्रियात्मक अनुसंधान वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यावहारिक कार्यकर्ता जैसे शिक्षक, हेडमास्टर, व्यवस्थापक, निरीक्षक इत्यादि वैज्ञानिक ढ़ग से अपनी समस्याओं का अध्ययन, अपने निर्णय और क्रियाओं में निर्देशन, सुधार और मुल्यांकन करते है।

ब्रजमोहन दुबे के अनुसार क्रियात्मक शोध का अर्थ

क्रियात्मक अनुसंधान वास्तव में शिक्षकों के लिए एक पद्धति है, जिसके द्वारा वे अपना शिक्षण कार्य करते है अपनी शिक्षा सम्बन्धि समस्याओं का योजनाबद्ध हल खोजकर कार्यान्वित करते है जब शिक्षक अपनी कक्षागत समस्या को स्वंय वैज्ञानिक ढ़ग से हल करता है तो वह प्रक्रिया क्रियात्मक अनुसंधान कहलाती है। व्यवहारिक रूप से क्रियात्मक शोध तात्कालिक समस्याओं को हल करने में सहायक होता है।

ये भी देखें- व्यवहारवाद क्या है? व्यवहारवाद के जनक कौन है?

 

Scroll to Top