खरपतवार किसे कहते है?

खरपतवार किसे कहते है?

खरपतवार किसे कहते है?- हम सभी जानते है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है जहां की अधिकांश जनता रोजगार लिए प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रुप से  कृषि से जुड़ी हुई है। एक कृषक को सबसे ज्यादा समस्या तब आती है जब उसे अवांछनीय पेड़-पौधों अथवा घास के कारण उसकी फसल प्रभावित होती है। इसका कारण खरपतवार का होना होता है। जो किसान की मुख्य फसल की उपज अथवा ग्रोथ यानी विकास को प्रभावित करती है। और पोषक तत्व जो उस फसल को मिलने चाहिए थे। मुख्य फसल को नहीं मिल पाते।

खरपतवार किसे कहते है

खरपतवार एक प्रकार से प्राकृतिक रुप से यानी जिन्हें किसान स्वयं नहीं उगाता जो अपने आप उग जाती है ऐसे पौधे या घास जो किसान की फसल के साथ उग कर जो पोषक तत्व फसल को मिलने चाहिए थे उन्हें खरपतवार अवशोषित कर लेती है जिससे मुख्य फसल का विकास कम होता है अथवा हो ही नहीं पाता।

खरपतवार से बचाव कैसे करें?

इसके लिए किसान अनेक उपाए करते है। जैसे खरपतवार को जुताई करके, उखाड़ कर या काट कर नष्ट किया जा सकता है। इस विधि को निराई कहा जाता है। इसके अलावा कुछ रसायन भी बाजार में उपलब्ध है जिनकी सहायता से खरपतवार पर काबू पाया जा सकता है जैसे – एट्राजिन, 2, 4-D आदि।

ये भी देखे-

✅ कृषि के कितने प्रकार होते है?
✅ भारत में कितने प्रकार की मिट्टी पायी जाती है?
✅ बांगर तथा खादर किसे कहते है? दोनों में क्या अन्तर है?

Scroll to Top