जलमंडल किसे कहते है?

जलमंडल किसे कहते है?

जलमंडल किसे कहते है?- हमारी पृथ्वी के प्रमुख चार परिमण्डल है जो इस प्रकार है स्थलमण्डल, जलमण्डल, वायुमण्डल और जैवमण्डल इनमें जलमण्डल उस क्षेत्र को कहा जाता है जो जल युक्त हो। जैसे महासागर का विशाल क्षेत्र ये जल मण्डल का उदाहरण है। हमारी पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल से घिरा हुआ है केवल 29 प्रतिशत भाग पर ही स्थल है जहां विश्व की सम्पूर्ण जनसंख्या निवास करती है। जल मण्डल के जल के स्वरूप के रूप में महासागर, नदियां, झीलें, हिमनाद भूमिगत जल तथा वायुमण्डल की जल वाष्प सम्मिलित है। इनमें सबसे अधिक जल की मात्रा महासागरों में स्थित है। धरती का लगभग 97.2  प्रतिशत महासागरों में है। परंतु यह जल पीने योग्य नही क्योंकि ये जल खारा होता है।हमारी पृथ्वी पर पीने योग्य केवल 2 .4 प्रतिशत ही जल है।

ये भी देखें- पृथ्वी के कितने परिमण्डल है?

Scroll to Top