दुनिया का सबसे बड़ा सांप कौन सा है?

दुनिया का सबसे बड़ा सांप कौन सा है?

दुनिया का सबसे बड़ा सांप? – सांप का नाम सुनते ही मन में एक डर पैदा हो ही जाता है सांप एक ऐसा जीव है जिसके काटने से पुरी दुनियां में साल भर में हजारों लोग अपनी जान गावते है। वैसे वात करे सांपो की प्रजाति की तो दुनिया में 3 हजार से भी ज्यादा प्रजातिया पाई जाती है  जिनमें से 15 से 20 फिसदी ही सांप जहरीले होते है। अधिकांश सांप अपने शिकार को जहर से नहीं बल्की उसे अपनी कुंडली में दवा कर दम घोट कर मारता है। शिकार के मर जाने के बाद ये शिकार को निगल जाता है। सांपो का सबसे प्रिय भोजन चुहा होता है।

दुनिया का सबसे बड़ा सांप कौन सा है?

जैसा हमने ऊपर बताया की हमारी धरती पर ज्ञात 3 हजार से भी अधिक प्रजाती पाई जाती है जिसमें सभी तरह के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े सांप आते है। दुनिया में कुछ ऐसे सांप भी है जिनका आकार इतना बड़ा है की उसे उठाने के लिए क्रन तक की मदद लेनी पड़ जाती है। कुछ ऐसे सांप भी है जो अजगर से बड़े है अब आप सोच रहे होगे की अजगर भी तो आकार में विशाल होते है तो अजगर क्यों नहीं जी हां सही सुना अजगर विशाल जरूर होते है लेकिन अगर बात हो रही हो की दुनिया का सबसे बड़ा सांप कौन सा है? तो हम बात करते है एनाकोडा की एनाकोडा एक विशाल प्रजाती होती है।

ग्रीन एनाकोंडा बेहद खतरनाक सांप

जी हां आपने सही सुना ग्रीन एनाकोंडा सांपो की सबसे बड़ी प्रजाती है और इस की खास बात यह होती है की ये जहरीला नहीं होता लेकिन बेहद खतरनाक होता है ये जहर से भी दर्दनाक मौत से शिकार को मार डालता है। दरअसल ये सांप शिकार को अपनी कुंडली में फंसा लेते है और तब तक जकड़ कर रखते है जब तक शिकार की मौत ना हो जाए। ये सांप बड़े से बड़े शिकार को चट कर डालता है।

दुंनिया का सबसे बड़ा सांप
ग्रीन एनाकोंडा

दुनिया का सबसे बड़ा सांप है ग्रीन एनाकोंडा

ये सांप लम्बाई में 30 फुट से भी अधिक होते है और इनका वजन 250 किलो के आसपास होता है। ये इतने ताकतबर होते है की जगली जानवर जैसे हीरण भेड़िया आदि को जकड़ लेता है। इनमें मादा सांप का आकार नर सांप के मुकाबले ज्यादा होता है। इनका रंग हरा होता है इनके काले धब्बे होते है। इनकी आंखे ऊपर की तरफ होती है जो इन्हें पानी में देखने में सक्षम बनाती है। इन सांपों को पानी बोआ, सुकरी के नाम से भी जाना जाता है। लैटिन भाषा में इसका नाम म्यूरीनस है। इन सांपों का निवास स्थान ब्राजील है इसके अलवा पेरु, कोलंबिया, गुयाना, वेनेजुएला, बोलीविया आदि स्थानों पर ये निवास करते है।

ये भी देखें- 

📌जूस जैकिंग क्या है? इससे कैसे बचे?
📌 वायरस निर्जीव होता है या सजीव?
📌 फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाए? Daily 500₹

 

Scroll to Top