धनी लोगों की बीमारी अथवा राजाओं की बीमारी किसे कहते है?

धनी लोगों की बीमारी किसे कहते है?

धनी लोगों की बीमारी – दुनियाँ में  हजारों प्रकार की बीमारी है  शायद ही कोई व्यक्ति हो जिसे सभी रोगों के नाम एक सिरे से ज्ञात हो। आज मेडिकल लाइन में रोगों के नाम ऐसे भी है जिन्हे आम आदमी को याद रखना तो दूर नाम लेने  में भी कठिनाई होती लेकिन कुछ रोगों के नाम ऐसे है जिन्हे आप एक बार ही सुन कर याद कर लेंगे और याद भी ऐसा की मरते दम तक नही भूल पाए।  ऐसी ही एक बीमारी का नाम है गठिया रोग जिसे आम बोल चाल में जिस नाम से पुकारा जा सकता है जो अपने में एक अलग ही बात है।

ये भी देखें-आयोडिन क्या है? शरीर के लिए आयोडिन कैसे प्राप्त करे?

ये है गठिया रोग का अन्य नाम

जी हां गठिया रोग को  धनी लोगों की बीमारी या राजाओं की बीमारी की भी  संज्ञा दी गई है  ऐसा इस लिए भी कहा जा सकता है क्योंकि यह रोग आराम पसंद लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है।

क्या है गठिया रोग ?

गठिया रोग अस्थियों के जोड़े से संबंधित एक रोग होता है। इस रोग में अक्सर रोगी के जोड़ों के उपर की त्वचा पर सूजन, लालिमा तथा दर्द महसूस होता है।

गठिया रोग का कारण ?

इस रोग का मुख्य कारण शरीर के रक्त में यूरिया अम्ल के स्तर का बढ़ जाना होता है।

Scroll to Top