नागरिक सुरक्षा संगठन क्या है? इसके कितने स्तर होते है?

नागरिक सुरक्षा संगठन क्या है?

नागरिक सुरक्षा संगठन एक ऐसा संगठन है जो नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। इस की स्थापना सन 1942 में ब्रिटिश शासन काल में हुई थी। इसकी स्थापना ए आर पी नामक संस्था के रूप में हुई थी। वर्ष 1947 में इस आवश्यकता को नकारते हुए इसे बन्द कर दिया गया मगर भारत चीन के युद्ध के समय सरकार को इसकी आवश्यकता पुन: महसूस हुई और इसे पुन शुरु किया गया। अब यह संस्था एक संगठन के रुप में स्थायी रुप से कार्य कर रही है। और भारत चीन के युद्ध के बाद से यह नागरिक सुरक्षा संगठन के रुप में कार्य कर रही है।

ये भी देखें- वर्तमान में कितने मौलिक अधिकार है? मौलिक अधिकारों की संख्या कितनी है?

नागरिक सुरक्षा संगठन के स्तर

भारत में इस संगठन तीन स्तर में कार्य करता है केन्द्र, राज्य और जिला स्तर

1- केन्द्र स्तर पर 

केन्द्र स्तर पर नागरिक सुरक्षा का कार्य गृह मन्त्रालय के पास होता है। इस का मुख्य अधिकारी गृह मन्त्रालय का अधिकारी ही होता है।

2- राज्य स्तर पर

राज्य स्तर पर सुरक्षा का दायित्व अधिकारी निदेशक नागरिक सुरक्षा के पास होता है। इसके साथ साथ असि डिप्टी डायरेक्टर होमगार्डस एवं सिविल डिफेन्स भी नागरिक सुरक्षा के लिए जाना जाता है।

3- जिला स्तर पर 

जिला स्तर पर पर नागरिक सुरक्षा संगठन का मुख्य अधिकारी नागरिक सुरक्षा नियन्त्रक होता है। ये नियन्त्रण कक्ष में बैठते है और इनकी सहायता के लिए डिप्टी कन्ट्रोलर और एडीएम सिविल डिफेन्स की नियुक्ति की जाती है।

 

 

Scroll to Top