बुद्धिमान मूर्ख बादशाह किसे कहा जाता था?

बुद्धिमान मूर्ख बादशाह किसे कहा जाता था?

मुहम्मद बिन तुगलक ने अपने जीवन में बहुत से फैसले ऐसे लिए जिस कारण उसे नुकसान उठाना पड़ा। मुहम्मद बिन तुगलक को अपने गलत फैसलों के कारण ही बुद्धिमान मूर्ख बादशाह के शीर्षक से नवाजा गया था। हलांकि ऐसा माना जाता है कि मुहम्मद बिन तुगलक एक बुद्धिमान व्यक्ति था। लेकिन अलग निर्णय लेने के कारण उसे मूर्ख बताया गया।

पांच कारण जिस वजह से मुहम्मद बिन तुगलक को बुद्धिमान मूर्ख बादशाह  कहा गया।

1- पहला कारण दिल्ली के चार पुराने शहरों में से एक देहली-ए-कुन्ह को साम्राज्य नियंत्रण के लिए खाली कराकर दौलताबाद  भेज दिया। ऐसा करने के बाद भी साम्राज्य पर नियंत्रण ना रखा जा सका।

2- दूसरा कारण मुहम्मद बिन तुगलक ने चांदी के स्थान पर तांबे के सिक्के चला दिए जिसके बाद लोगों ने नकली चांदी के सिक्के बनाने शुरु कर दिए जिसके बाद सरकारी खजाना खाली होने लगा।

3- मध्य ऐशिया में स्थित खुरासान राज्य में उत्पन्न अव्यवस्था का लाभ उठाकार वहां कब्जा करने की सोची ये योजना भी विफल रही इसके साथ-साथ बहुत धन की हानि हूई

4- कुमाऊ की पहाड़ियों में कराचिल का विद्रोह दबाने के लिए तुगलक ने अपनी सेना भेजी लेकिन हार के साथ जन और धन का काफी नुकसान हुआ।

5- इसने कर को दोआब के क्षेत्र में उस समय बढ़ा दिया जब अकाल पड़ा था साथ ही प्लेग महामारी भी फैली हुई थी। इन सभी नीतियों के कारण ही उसे बुद्धिमान मूर्ख कहा गया ।

ये भी देखें- 

✔ अकबर के नवरत्न कौन कौन थे?
✔ चांदी का सिक्का किसने चला था?
✔ क्षुद्र ग्रह किसे कहते है?

 

 

1 thought on “बुद्धिमान मूर्ख बादशाह किसे कहा जाता था?”

  1. Pingback: आहत सिक्के किसे कहते है? - Waylf.In

Comments are closed.

Scroll to Top