भारतीय वायु सेना की शुरूआत कब हुई थी?

भारतीय वायु सेना की शुरूआत कब हुई थी?

भारतीय वायु सेना की शुरूआत – भारत में तीन प्रकार से सेनाएं देश की रक्षा करती है थल सेना, नौ सेना और वायु सेना। वायु सेना में भारत की सुरक्षा वायु क्षेत्र के माध्यम से करती है। आसमान के माध्यम से होने वाले हमलों में देश को सुरक्षा प्रदान करती है। आजादी से पहले भारतीय वायु सेना को रोयल इंडियन एअरफोर्स के नाम से जाना जाता था। भारती वायु सेना जिसका पूर्व नाम रोयल इंडियन एअरफोर्स था की शुरुआत 8 अक्तुबर सन 1932 को हुई थी। भारतीय वायु सेना का मुख्यालय दिल्ली में है। वायु सेना का प्रमुख सेनाअध्यक्ष होता है इसके अलावा सेनाअध्यक्ष की सहायता के लिए 5 अन्य अधिकारी भी होते है। आजादी से पहले भारत में कुल 10 स्क्वाड्रन  थे परंतु आज वायु सेना के पास 50 से भी ज्यादा स्क्वाड्रन है। वायु सेना में कुल सात कमांड हैं (2020) जिनमे पांच लडाकू कमांड तथा दो सहायक है।

भारतीय वायु सेना की कमांड 

कमांड                               मुख्यालय 

पूर्वी क्षेत्र                     –            शिलांग

पश्चिमी क्षेत्र                 –            नई दिल्ली

मध्य क्षेत्र                     –            इलाहाबाद

दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र     –            जोधपुर

दक्षिण क्षेत्र                  –        तिरुअनन्तपुरम

प्रशिक्षण कमान           –           बंगलौर

रख-रखाव कमान        –         नागपुर

ये भी देखें-  स्वच्छ भारत अभियान कब शुरू किया गया?

1 thought on “भारतीय वायु सेना की शुरूआत कब हुई थी?”

  1. Pingback: रेडियोएक्टिव प्रदूषण के नियंत्रण के उपाय क्या है? - Waylf.In

Comments are closed.

Scroll to Top