भारत के प्रमुख मसाले कौन-कौन से है?

भारत के प्रमुख मसाले कौन-कौन से है?

भारत के प्रमुख मसाले –  भारत मसालों का देश रहा है प्राचीन समय से ही भारत से मसालों का विदेशी व्यापार होता रहा है ऐसा कहा जाता है कि यूनानी लोगों को काली मिर्च अति प्रिय हुआ करती थी। मसालों के बिना कोई भी व्यंजन फीका ही होता है। खाने को चटपटा तथा लज़ीज बनाने के लिए मसालों का प्रयोग किया ही जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि हमारे देश के अलग- अलग हिस्सों से अलग-अलग मसाले प्राप्त किए जाते है। भारत में मसालों का राज्य केरल को कहा जाता है जहां सबसे अधिक मसालों का उत्पादन होता है। इसके अलावा की भारत के अलग-अलग हिस्सों में मसालों का उत्पादन किया जाता है।

भारत के प्रमुख मसाले

भारत के प्रमुख मसाले एवं उनके उत्पादक राज्य-

भारत में अलग-अलग राज्य मसालों का उत्पादन करते है।

केरल –  
केरल अधिकांश काली मिर्च, इलायची, लौंग, दाल चीनी, तेजपत्ता के उत्पादन के लिए जाना जाता है अधिकांश मसालों का उत्पादन इसी राज्य में होता है इसी लिए इसे मसालों का राज्य कहा जाता है।

राजस्थान –
राजस्थान में मेथी, जीरा, धनिया आदि का उत्पादन किया जाता है।

आन्ध्र प्रदेश –
आन्ध्र प्रदेश अदरक तथा हल्दी के उत्पादन के लिए जाना है।

जम्मू और कश्मीर –
यहां सबसे बहुमूल्य केसर का उत्पादन किया जाता है।

पंजाब –
इस राज्य में सौंफ का उत्पादन किया जाता है।

हरियाणा –
हरियाणा राज्य लहसुन के उत्पादन के किए जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश –
उत्तर प्रदेश में सरसों का उत्पादन किया जाता है।

इसके अलावा बिहार में अजवाइन का का उत्पादन किया जाता।

ये भी देखें-

✅  मसालों का राजा किसे कहा जाता है?
✅ टमाटर का रंग लाल क्यों होता है? कारण एवं रसायन का नाम?
✅ नमक खाने बाद प्यास क्यों लगती है?

Scroll to Top