भारत में कितने भौगोलिक क्षेत्र है?

भारत में कितने भौगोलिक क्षेत्र है?

भारत में कितने भौगोलिक क्षेत्र है- भारत देश में अनेक प्रकार से विविधता पाई जाती है हमारे देश में विविधता केवल सांस्कृतिक को या सामाजिक रुप से नही बल्कि भौगोलिक रूप से भी पाई जाती है। हमारा देश भौगोलिक रूप से भी कई क्षेत्रों में विभाजित है। जैसे हिमालय का भाग , मैदानी भाग या फिर रेगिस्तान हो।

ये भी देखें- शंकुधारी वन क्या है?

भारत में कितने भौगोलिक क्षेत्र है?

भारत को निम्न प्रकार से भौगोलिक रूप में विभाजित किया गया है।

हिमालय का भाग

भारत के उत्तर में स्थित हिमालय का भाग जिसकी भी तीन श्रेणियां है – हिमाद्री , हिमाचल और शिवालिक श्रेणी। हिमालय को पर्वतराज के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया की सबसे चोटियाँ हिमालय में ही पाई जाती। ऐसा माना जाता है कि जहां आज हिमालय है वहां कभी टेथिस नाम से सागर हुआ करता था।

मैदानी भाग

भौगोलिक रूप से मैदान उस भाग को माना जाता है जहां की भूमि समतल हो। भारत में लगभग 43 प्रतिशत मैदानी भाग का विस्तार है।  मैदानी भाग भारत में खेती के लिए उपयुक्त हिस्सा माना जाता है। हिमालय से निकली गंगा मैदानी भाग में सिचाई का साधन बनती है। मैदानी क्षेत्र में ही सबसे अधिक जनसंख्या निवास करती है। साथ ही खनिज का उत्पाद भी मैदानी क्षेत्रों में अधिक रहता है।

रेगिस्तानी भाग

भारत के उत्तर-पश्चिम में गर्म रेगिस्तानी भाग है। मरुस्थल अथवा रेगिस्तान ऐसे भाग को कहा जाता है जहां पानी और वर्षा की अधिक कमी रहती है। रेगिस्तानी भागों में जनसंख्या भी कम ही रहती है। इसका कारण पानी की कमी चारागाह की कमी गर्म हवाएं आदि यहां के जीवन कि मुश्किल बनाते है।

प्रायद्वीपीय भाग

भारत के दक्षिण भाग में स्थित त्रिभुजाकार भाग प्रायद्वीपीय भाग कहलाता है। प्रायद्वीपीय भाग ऐसे भागों को कहां जाता है जो तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ होता है। भारत का प्रायद्वीप भी भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।

तटीय भाग

समुद्र के किनारे लगे भागों को तटीय भाग कहां जाता है भारत में 9 तटीय राज्य है। 5 राज्य पश्चिमी घाट पर और 4 राज्य पूर्वी घाट पर। भारत में कुल तटीय सीमा 7500 किमी है। अगर बात कि जाए सबसे बड़े तटीय राज्य की तो सबसे बड़ा राज्य गुजरात है और सबसे छोटा राज्य गोवा है।

द्विपीय भाग

भारत के अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में स्थित भाग  द्विपीय भाग कहलाते है जैसे लक्ष्यद्वीप और अण्डमान एण्ड निकोबार

 

 

Scroll to Top