मानचित्र किसे कहते है? मानचित्र कितने होते है?

मानचित्र किसे कहते है? मानचित्र कितने होते है?

मानचित्र किसे कहते है?- मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके किसी एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र होता है। मानचित्र का उपयोग किसी देश, राज्य, जिला, शहर, या गांव के बारे में अध्ययन करने के लिए किया जाता है। कुछ मानचित्र छोटे क्षेत्र एवं तथ्यों को दर्शाते है। जब बहुत से मानचित्र को एक साथ रख दिया जाता है तो ये एटलस बन जाता है।

ये भी देखें- संवहनीय वर्षा किसे कहते है?

मानचित्र कितने प्रकार के होते है?

मानचित्र के विभिन्न प्रकार के होते है जैसे भौतिक मानचित्र, राजनीतिक मानचित्र, थिमैटिक मानचित्र

भौतिक मानचित्र –

इसमें पृथ्वी की भौतिक आकृतियों को दर्शाया जाता है जैसे – पर्वत, पठार, मैदान, नदियां, महासागर, आदि।

राजनीतिक मान चित्र-

इस प्रकार के मानचित्र में राज्यों, नगरों, शहरों, तथा गांवों अथवा विश्व के देशों व राज्यों की सीमाओं को दर्शाया जाता है।

थिमैटिक मानचित्र-

इस प्रकार के मान चित्र में सड़क, रेल, जहाज, वर्षा, उद्योगों व वनों आदि की जानकारी दी हुई होती है।

 

 

Scroll to Top