रबी और खरीफ की फसल में अंतर क्या होता है?

रबी और खरीफ की फसल में अंतर

रबी और खरीफ की फसल में अंतर– हमारा देश कृषि प्रधान देश है हमारे देश की 70 प्रति शत से भी अधिक जनसंख्या कृषि अथवा कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है। कुल मिला कर हम कह सकते है कि हमारे देश के लिए कृषि वरदान है। दोस्तों किसी भी कार्य करने का एक तरीका होता है जिससे अनुसार ही चला जाता है यही चीज कृषि पर भी लागू होती हम जो भी उपज देखते जैसे गन्ना, गेहूँ या चावल या किसी भी फसल के बारे में बात की जाए तो सभी के लिए एक आदर्श समय होता है। आसान भाषा में बताया जाए तो कुछ फसलें सर्दियों में प्राप्त की जाती है तो कुछ गर्मियों में इनको लगाने यानी बोने का भी एक निश्चित समय होता है जिसके अनुसार चला जाता है। फसलों के इसी क्रम को दर्शाने के लिए इन्हें रबी, खरीफ और जायद की फसलों में विभाजित कर दिया गया है।

रबी और खरीफ की फसल में अंतर

रबी और खरीफ की फसलों को एक निश्चित समय में बोया जाता है और एक निश्चित समय में काट लिया जाता है। यानी इनके बोने और काटने का समय निश्चित होता है।

रबी की फसलें-  दोस्तों रबी की फसलें शरद् मौसम में यानी अक्तूबर – नवम्बर के महीने में बोई जाती है। इसके बाद 4 से 5 महीने में यानी मार्च या अप्रैल के महीने में इन्हें काट लिया जाता है। उदाहरण जैसे गेहूं को अक्तूबर नवम्बर में बोया जाता है इसके अलावा चना, मटर, सरसों अलसी आदि भी रबी की फसलें है जो अक्तूबर या नवम्बर के महीने में बोई जाती है।

खरीफ की फसलें- अब बात करते है खरीफ फसलों कि तो दोस्तों इन फसलों को वर्षा ऋतु में बोई जाती है यानी ये फसलें जून या जुलाई के महीने में बोई जाती है। और ये फसलें अक्तूबर या नवम्बर के महीने में काट ली जाती है। इन फसलों के उदाहरण जैसे चावल की कटाई अक्तूबर या नवम्बर  के महीने के आसपास की जाती है। इसके अलावा मक्का, कपास, प्याज, मूंगफली आदि सभी खरीफ की फसले है।

जायद की फसलें-   इसके अलावा कुछ फसलें अप्रैल से जून के महीने में खीरा, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज, तुरईइ, लौकी आदि फसलें उगाई जाती है।

ये भी देखें-   

✅ उर्वरक किसे कहते है?
✅ कृषि के कितने प्रकार होते है?
✅ खरपतवार किसे कहते है?

 

1 thought on “रबी और खरीफ की फसल में अंतर क्या होता है?”

  1. Pingback: गेहूं में होने वाली बीमारियों के नाम क्या है? - Waylf.In

Comments are closed.

Scroll to Top