वायुमंडल की परतें कितनी होती है?

वायुमंडल की परतें कितनी होती है?

वायुमंडल की परतें– पृथ्वी के चारों और पाई जाने वायु की परत वायुमंडल कहलाती है हमारा वायुमंडल कई परतों से मिलकर बनी होती है। वायु धरती के सभी स्थान पर पाई जाती है। वायु एक रंग हीन, गंधहीन तथा पारदर्शी होती है। लेकिन वायु में भार होता है और यह स्थान घेरती है।

वायुमंडल की परतें

वायुमंडल की पांच परतें है जो इस प्रकार है

  1. क्षोभमंडल
  2. समतापमंडल
  3. मध्यमंडल
  4. बाह्न/आयन मंडल
  5. बर्हिरमंडल

वायुमंडल की परतें और उनकी जानकारी-

ये सभी परतें ऊंचाई, तापमान, गैसों और उपयोगिता के अनुसार वायुमंडल की परतें अलग-अलग है जो इस प्रकार है।

क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फेयर) 

यह वायुमंडल की सबसे निचली परत होती है जो धरती के सबसे समीप होती है। इस परत की ऊंचाई ध्रुव पर और भू-मध्य रेखा पर अलग रहती है इसकी ध्रुवों पर इसकी ऊंचाई 8 किलोमीटर के आसपास होती है जबकि विषुवत रेखा पर यानी भू-मध्य रेखा पर इसकी ऊंचाई 18 किलोमीटर तक रहती है, इसकी औसत ऊंचाई लगभग 13 किलोमीटर होती है। सभी तरह के जलवायु परिवर्तन जैसे बादलों का बनना, आधियों का चलना, बर्फ का बनना और गिरना, बिजली का कड़कना आदि इसी परत में होते है। इस परत में 165 मीटर ऊपर जाने पर 1 सेल्सियस तापमान कम हो जाता है।

समतापमंडल (स्ट्रेटोस्फेयर)

यह वायुमंडल की दूसरी परत है जिसका तापमान हमेशा स्थिर बना रहता है। इस मंडल में किसी भी तरह का जलवायु परिवर्तन नहीं होता है। जिस कारण सम ताप मंडल को वायुयान के लिए आदर्श माना जाता है। इस परत की खास बात यह होती है कि इस परत में ओजोन गैस परत पाई जाती है। यह औजन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पैरा बैंगनी (अल्टा वायलेट) किरणों को प्रधवी पर पहुंचने से रोकता है। क्योंकि यह किरणें मनुष्य जाति के लिए हानिकारक होता है

मध्यमंडल (मिजोस्फेयर)

इस मंडल का तापमान सबसे ज्यादा ठण्डा तापमान लगभग -100 सेल्सियस होता है। इस परत मंडल में उल्का पिंड जल कर राख हो जाते है।

बाह्रा (आयन मंडल ) –

यह मंडल रेडियो तरंगों को परिवर्तित कर देता है। इसका मुख्य उपयोग रेडियो, टेलिविजन, और फोन के  लिए माना जाता है धरती से भेजी गई सिंगनल  इस परत से लौट कर वापस आ जाते है।

बर्हिमंडल ( एक्जेस्फेयर )

यह परत वायुमंडल की सबसे ऊपर या अन्तिम वाली होती है इस मंडल में हाइड्रोजन और हीलियम गैस अधिकता पाई जाती है। इस मंडल के बाद अंतरिक्ष की शुरुआत हो जाती है।

ये भी देखें-

✅ उत्पत्ति के आधार पर पर्वतों के प्रकार?
✅ प्राथमिक तरंगें किसे कहते है?
✅ जलमंडल किसे कहते है?

Scroll to Top