वास्कोडिगामा भारत कब आया था?

वास्कोडिगामा भारत कब आया था?

भारत में सबसे पहले आने वाला पुर्तगाली व्यक्ति वास्कोडिगामा ही था वास्कोडिगामा 1498 में कालीकट के तट पर नाव के जरिए समुद्र के रास्ते आया था, जिसका मुख्य उद्देश्य व्यापार करना था। जब वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर पहुंचा तब वहां के तत्कालीन शासक जमोरिन जिसे सामूतिरी भी कहा जाता था, ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया तथा वास्कोडिगामा को कालीकट के निकट बसने और व्यापार करने की अनुमति भी दी। पुर्तगालियों के भारत आगमन से भारत ने तंबाकू की खेती जहाज का निर्माण तथा प्रिंटिंग प्रेस की तकनीक सीखी।

Scroll to Top