विटामिन क्या होते है तथा विटामिन कितने प्रकार के होते हैं?

विटामिन क्या होते है?

विटामिन क्या होते है: भोज्य पदार्थों में पाए जाने वाले जटिल कार्बनिक पदार्थ जो शरीर की वृद्धि तथा पोषण करते हैं विटामिन कहलाते हैं।

विटामिन कई प्रकार के होते हैं प्रत्येक विटामिन शरीर के लिए आवश्यक है। किसी एक भी विटामिन की शरीर में कमीं हो जाने पर शरीर में विशिष्ट तरह के रोग उत्पन्न हो जाते हैं।

 

विटामिन के प्रकार

विटामिन को दो भागों में बाँटा जा सकता है।

  1. वसा में घुलनशील विटामिन
  2. जल में घुलनशील विटामिन

 

  1. वसा में घुलनशील विटामिन

 

यह विटामिन वसा तथा तेल में घुलनशील होते हैं एवं इस वर्ग के विटामिन जल में अघुलनशील होते हैं।

 

उदाहरण- विटामिन A,विटामिन D, विटामिन E तथा विटामिन K

  1. जल मे घुलनशील विटामिन

 

यह विटामिन जल में घुलनशील होते हैं एवं इस वर्ग के विटामिन वसा तथा तेल में अघुलनशील होते हैं।

उदाहरण- विटामिन B कॉम्पलेक्स तथा विटामिन c इस वर्ग के विटामिन हैं।

विटामिन A

रासायनिक नाम – रेटिनॉल

स्रोत – दूध, मक्खन, गाजर, हरी सब्जियाँ, दालें, मछली के यकृत का तेल, अंडा आदि।

उत्पन्न रोग – रतौंधी, त्वचा का शुष्क हो जाना, जिरोप्थैलमिया।

विटामिन B

विटामिन B के कई भाग होते हैं।

  1. विटामिन B1

रासायनिक नाम- थायमीन

स्रोत – दालें, हरी सब्जियां, दूध, अंडा तथा सोयाबीन

उत्पन्न रोग- बेरी बेरी

2 विटामिन B2

रासायनिक नाम- राइबोफ्लेवीन

स्रोत- मांस, मटर, यकृत, दूध, अंडा

उत्पन्न रोग- किलोसिस

  1. विटामिन B6

रासायनिक नाम- पाइरिडॉक्सिन

स्रोत- खमीर, दूध, अंडा, बंदगोभी

उत्पन्न रोग- दुर्बलता, नींद न आना, तंत्रिका तंत्र में अनियमतता

4.विटामिन B12

रासायनिक नाम- साइनोकोबालऐमीन

स्रोत- यकृत, पनीर, दूध, मांस, मछली, अंडा।

उत्पन्न रोग- पर्निसियस एनीमिया

5.विटामिन c

रासायनिक नाम- एस्कोर्बिक अम्ल

स्रोत- आंवला, नींबू, संतरा, टमाटर, अन्नानास, हरी सब्जियां आदि।

उत्पन्न रोग- हड्डियों का कमजोर होना, घाव का देरी से भरना, मसूड़ों से खून आना।

6.विटामिन D

रासायनिक नाम- एग्रोकैल्सिफेरॉल

स्रोत- सूर्य के प्रकाश से इसका निर्माण त्वचा द्बारा होता है। दूध, मछली के यकृत का तेल, मक्खन, अंडा तथा मांस आदि।

उत्पन्न रोग- रिकेट्स अस्थिरोग(बच्चों में), वयस्कों में ओस्टियो मैलेशिया आदि।

7.विटामिन E

रासायनिक नाम- टेकोफेरॉल्स

स्रोत- वनस्पति तेल, दूध, सूरजमुखी का तेल, अंडा, मछली

उत्पन्न रोग- प्रजन्न क्षमता को ह्यास, मांसपेशियों में कमजोरी

8.विटामिन K

रासायनिक नाम- फाइलोक्विनोन

स्रोत- हरे पत्ते वाली सब्जियां, सोयाबीन, गोभी

उत्पन्न रोग- रक्त स्कंदन(रक्त का थक्का जमने में अधिक समय लगना

ये भी देखें-
🏅बच्चों और वयस्क में विटामिन डी की कमी से होने वाली बीमारी के अंतर   ?
🏅 वायरस से होने वाले रोगों के नाम क्या है?
🏅 ऑस्टियोपोरोसिस क्या है?

1 thought on “विटामिन क्या होते है तथा विटामिन कितने प्रकार के होते हैं?”

  1. Pingback: धूप से काली त्वचा को गोरा कैसे करें? - www.waylf.in

Comments are closed.

Scroll to Top