वेल्ड प्रदेश किसे कहते है?

वेल्ड प्रदेश किसे कहते है?

वेल्ड प्रदेश किसे कहते है?- वेल्ड नाम डच अधिवासियों द्वारा दिया गया था। अफ्रिका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित शीतोष्ण घासस्थल को वेल्ड कहा जाता है। इन प्रदेशों में घास के 600 मी से 1100 मी तक की उंचाई वाले उर्मिल पठार होते है। यह प्रदेश घास से ढके रहते है। वेल्ड वास्तव में ड्रैकेंस्बर्ग पर्वत से घिरा हुआ है। इस क्षेत्र की जल वायु आमतौर पर नम होती है इसका कारण हिन्द महासागर का प्रभाव है। इन क्षेत्रों में वन सम्पदा का अभाव पाया जाता है। प्रसिद्ध लाल घास भी वेल्ड की झंडियों में पायी जाती है। इन स्थानों पर मुख्य्त बबूल व मोरोला जैसे पेड़ अधिक उगते है। भेड़ पालना यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय है। यह क्षेत्र सोने व हीरे के खन्न के लिए भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में स्थित जोहांसबर्ग को विश्व की स्वर्ण राजधानी कहा जाता है।

ये भी देखे- ओसका कहां है? और यह क्यों प्रसिद्ध है?

Scroll to Top