सदिश और अदिश राशि क्या है?

सदिश और अदिश राशि क्या है?

सदिश और अदिश राशि क्या है? _  किसी भी राशि व्यक्त करने के लिए परिमाण तथा दिशा की आवश्यकता होती है कुछ राशियों को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है कुछ को व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है इन राशियों का निम्न प्रकार से वर्गीकरण किया जा सकता है।

सदिश और अदिश राशि क्या है

सदिश राशि – सदिश राशि उन राशियों को कहा जाता है जिनको व्यक्त करने के लिए हमें परिमाण के साथ-साथ दिशा की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए बल एक सदिश राशि है तो हम कह सकते है कि बल किसी निश्चित दिशा में लगाया जाता है।

अन्य सदिश राशियां इस प्रकार होगी – 

विस्थापन, वेग, संवेग, त्वरण, बल, वजन/भार, विधुत क्षेत्र, चुंबकीय क्षेत्र, विधुत तीव्रता, विधुत धारा घनत्व आदि

अदिश राशियां – अदिश राशि जैसा की इस राशि के नाम से ही प्रतीत होता है इस प्रकार की राशि को व्यक्त करने के लिए सिर्फ परिमाप की आवश्यकता होती है दिशा की नहीं। जैसे- दूरी, चाल, कार्य

कुछ महत्वपूर्ण अदिश राशियाँ-  

दूरी, चाल, लंबाई, क्षेत्रफल, आयतन,  द्रव्यमान, घनत्व, शक्ति, ऊर्जा, तापमान, कार्य, विधुत धारा, दाब आदि

ये भी देखें- 
✅ वुट्ज इस्पात या स्टील क्या है?
✅ प्राथमिक तरंगें किसे कहते है?
✅ गेफाइड तथा हीरे में क्या अन्तर होता है?