सबसे बड़ा फूल कौन सा है?

सबसे बड़ा फूल कौन सा है?

सबसे बड़ा फूल कौन सा है?- पुष्प अथवा फूल नाम सुनते है हमें खुशबू का अहसास होता है। हो भी क्यों ना फूल होते ही इतने खूबसूरत और खुशबूदार है। फूल वास्तव में  पौधों का प्रजनन भाग या अंग होता है जो नए पौधे बनने में मदद करते है।  फूलों के दो भाग होते है बाह्रा दल पुंज, फंखुड़ियां और पुंकेसर। इसमें पुंकेसर पौधे का नर भाग होता है। जिसमें पराग/ परागकण मौजूद होते है।

सबसे बड़ा फूल
Image Credit- jardineriaon.com

सबसे बड़ा फूल एवं सबसे छोटा फूल –

ऊपर हमने थोड़ा फूलों के बारे में जाना अब हम बात प्रश्न की करते है प्रश्न के अनुसार सबसे बड़ा पुष्प या  फूल रफलेसिया होता है जो मुख्यत मलेशिया एवं इंडोनेशिया में पाया जाता है। यह पुष्प विश्व के अन्य सभी पुष्पों की तुलना में सबसे बड़ा होता है। इसका व्यास लगभग 1 मीटर होता है। और अगर इसके वजन की बात की जाए तो इसका वजन 10 किलोग्राम के आसपास होता है। इस पुष्प की पंखुड़ियाँ स्पर्श करने पर मांस के टुकड़े जैसा प्रतीत होता है। साथ ही इस फूल से खुशबू आने के बजाए बदबू आती है। इससे इस प्रकार की बदबू आती है मानों मास का टुकड़ा सड़ रहा हो। जो कीट पतंगों को अपनी और आकर्षित करती है। यह अन्य पौधों अथवा पेड़ो की जड़ो से अपना भोजन प्राप्त करता है। इसके अलावा सबसे छोटा फूल वूलफिया है।

ये भी देखें- 

✅  दुनिया का सबसे बड़ा सांप कौन सा है?
✅  भारत की सबसे ज्यादा दूध देनी वाली भैंस कौन सी है?
✅ विश्व का सबसे पहला क्रिकेट टेस्ट मैच कब हुआ था?

 

Scroll to Top