क्या हैं मंगल मिशन मार्स 2020 से जुड़ी रोचक बातें 

मंगल मिशन मार्स 2020

मंगल मिशन मार्स 2020 – नासा ने हल ही में मंगल मिशन मार्स 2020 लाँच किया है। यह जुलाई 30 को लाँच  किया गया। नासा के मुताबिक इस योजना पर लगभग 60 हजार करोड़ रूपये खर्च किये जाएँगे। अमेरिका एक मात्र ऐसा देश बन चुका है जो मंगल ग्रह पर 9वी बार इस प्रकार का अभियान चला रहा है। नासा के मुताबिक मार्स रोवर धरती से मंगल तक का लगभग 48 करोड़ किलोमीटर का सफर फरवरी 21 तक पूरा करेगा और वापस धरती पर अनेक जानकारियों के साथ वर्ष 2031 तक लौटे गा।

क्या हैं मंगल मिशन मार्स 2020 से जुड़ी रोचक बातें

नासा के सबसे बड़े मिशन मार्स 2020 से जुड़ी 5 रोचक एवं मुख्य बातें

  1. कार के आकार बराबर रोवर में 25 कैमरे और माइक्रोफोन ड्रिल मशीन लेज़र तकनीक जैसे अनेक उपकरण जुड़े है।
  2.  यह ड्रिलिग मशीन के जरिए मंगल से अनेक प्रकार के टुकड़े और नमूनों को एकत्र कर धरती पर लाएगा।
  3. रोवर प्राचीन माइक्रोबियल जीवन के खगोलीय राज़ की खोज करेगा।
  4. यह रोवर लौटते समय मंगल से  मर्टियन चट्टान से नमूने भी लेकर वापस आएगा।
  5. वैज्ञानिक इस अभियान के जरिए यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि मंगल पर जीव की उपस्थिति है या रही है।

चीन और संयुक्त अरब अमीरात भी कर चुके है अपना उपग्रह रवाना

अमेरिका से पहले चीन और संयुक्त रात भी पहले मंगल पर अपने उपग्रह रवाना कर चुके है चीन और संयुक्त अरब अमीरात के बाद अमेरिका तीसरा देश बन चुका है। ऐसा मना जा रहा है कि तीनों ही देशों के उपग्रह फरवरी 2021 तक ही मंगल पर अपने कदम रखेंगे।

ये भी देखें- तारें हमें टूटते हुए क्यों दिखाई देते है?

परीक्षा उपयोगी प्रश्न  ?

1- नासा द्वारा लांच  मंगल मिशन का नाम क्या है?

उत्तर – मार्स 2020

2 मार्स 2020 मिशन कब लांच किया गया?

उत्तर – 30 जुलाई 2020 को

3- अमेरिका के अलावा इस अभियान मे अपना रोवर / उपग्रह किसने लाँच किया है।

उत्तर – अमेरिका से पहले चीन और संयुक्त रात भी पहले मंगल पर अपने उपग्रह रवाना कर चुके है।