पढ़ाई कैसे करें? पढने का सही तरीका ? 5 लाइफ 💥 चेंजिंग टिप्स

पढ़ाई कैसे करें?  (Padhai Kaise Kare ? )

Padhai kaise kare ? पढ़ाई सभी करते है लेकिन सबसे ज़रुरी है की padhai kaise kare पढ़ाई करने का सही तरीका क्या है। आज हम आपको पांच तरीके बताएँगे जिन्हे आप अपने जीवन लागू करते है तो आप पढ़ाई में सफलता प्राप्त कर सकते है। तो चलिए जान लेते है की सही तरीके से पढ़ाई कैसे करें ?

पढ़ाई कैसे करें?   ( Padhai kaise kare ) पढने का सही तरीका ?

दोस्तों अगर आप पढ़ाई में सफल होना चाहते है तो सबसे पहले आपको स्वयँ से प्रण लेना होगा की जो भी इस लेख में बताया जाएगा आप उसे सही से Follow करेंगे।

ये भी देखें-दिमाग तेज़ कैसे करें ? पढ़ाई में दिमाग तेज़ कैसे करें

1- सूर्य उदय से पहले उठे

यह अटल सत्य है कि यदि आप सूर्य उदय से पूर्व उठते है तो इस का वैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है और आप का दिमाग अधिक सक्रिय बनता है।इस लिए हमेशा सूर्य उदय से पहले उठना चाहिए। कम से कम एक हफ्ता आप सूर्य उदय से पहले उठ कर देखें आपको स्वयँ ही परिणाम नजर आने लगेगा।

  • सूर्य उदय से पहले उठने से दिमाग अधिक सक्रिय होता है।
  • आपको कार्य के लिए अधिक समय मिलता है।
  • शरीर ऊर्जा वान रहता है।
  • तर्क शक्ति बढ़ने से कार्य सही प्रकार होता है ग़लतियाँ कम होती है।
  • सोचने-समझने की शक्ति का विकास होता है।

2- नोट्स अवश्य बनाए

दुनिया का कोई भी व्यक्ति ऐसा नही जो ना भूलता हो आप जो भी याद करते है थोड़े समय में ही भूल जाते है। इस लिए आपको पढ़े हुए प्रश्नों को हमेशा नोट्स के रुप में तैयार करना चाहिए अब आपके मन में प्रश्न यह आएगा कि आखिर नोट्स क्यों बनाए। तो ये कारण है नोट्स बनाने के।

  • नोट्स पुन स्मरण के लिए लाभदायक रहते है।
  • कम समय में अधिक चीजों के याद किया जा सकता है।
  • जिसे याद करने में आपको दो घंटे लगे हो भूल जाने पर नोट्स से पुन आप कम समय में याद कर सकते है।
  • आपको बार-बार किताबों को नही देखना पड़ता।
  • महत्वपूर्ण तथ्यों पर विशेष पकड़ बन जाती है।

3- गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए अलग से समय निकाले।

गणित और विज्ञान को लेकर विद्यार्थी अक्सर एक ग़लतफहमी रखते है कि परीक्षा से एक या दो दिन पहले तैयार कर लेंगे मगर यह सबसे बडी ग़लती करते है क्योंकि गणित एक या दो दिन में तैयार होने वाला विषय नही है इसे आपको रोज़ थोड़ा-थोड़ा  अभ्यास करना चाहिए यह अभ्यास माँगता है। अन्य विषयों की तरह इन्हे आप रट नही सकते।

  • एक दिन में कम से कम दो घंटे गणित और विज्ञान के लिए निकाले।
  • गणित और विज्ञान समझ आने में समय ले सकता है इस लिए प्रयास करते रहे।
  • यदि आप अच्छे से समझते है तो बीस से तीस दिनों में हमे गणित समझ आने लगता है।
  • गणित और विज्ञान से जितना दूर भागते है ये उतना ही कठिन हो जाता है।
  • गणित का दिमाग पर असर पड़ता है तर्क क्षमता का विकास होता है।

4- जो विषय आसान है उन विषय पर अपनी अनोखी पकड़ बनाए।

अक्सर हम सभी का एक ना एक विषय ऐसा होता है जो कमजोर होता है इसे के साथ ऐसा भी विषय होता है जो हमे बहुत पसंद होता है और कुछ ऐसे भी विषय होते है जो औसत दर्जे के होते है। जो विषय हमारा पसंद का होता है उसे हमे तैयार करना आसान लगता है हम उस विषय में अधिक से अधिक अंक ला सकते और अपने कमजोर विषय का औसत पूरा कर सकते है।

5- कम से कम तीन बार दोहराए और कठिन प्रश्नों को अलग से नोट्स बनाए।

किसी भी विषय को कम-से-कम तीन बार दोहराना चाहिए साथ ही स्वयं की जाँच भी करना चाहिए की हम कितना याद रख पा रहे है यदि हो सकता है कि आपको चार या पांच बार भी दोहराने की आवश्यकता हो। आपको यह नही सोचना चाहिए दोहराने में टाइम वेस्ट होगा ध्यान दें अगर आप बिना दोहराए कुछ नया पढने बैठे जाते है तो जो आपने अभी पढ़ा है वो सब बेकार  जाने वाला।

 

 

Scroll to Top