कौवा अपना घोंसला कहां बनाता है?

कौवा अपना घोंसला कहां बनाता है?

कौवा अपना घोंसला कहां बनाता है?- घर या मकान यह किसी भी सभ्यता की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। रोटी कपड़ा और मकान किसे नहीं चाहिए। मुख्य रूप से इसमें से रोटी और मकान सभी प्राणियों के लिए आवश्यक होता है। कुछ प्राणी घर बनाते है तो कुछ गुफा में निवास करते है। इसी प्रकार पक्षी घोंसला बना कर निवास करते है।  जैसे कबूतर और गोरैया घरों में ही घोसला बना लेती है। इसी तरह आपको जान कर हैरानी होगी की दर्जिन नामक चिड़िया दो पत्तों को आपस में जोड़ कर अपना घोंसला बना लेती है। अब हम बात करते है कौवा अपना घोंसला कहां बनाता है?

कौवा अपना घोंसला कहां बनाता है?

बात करते है की कौवा अपना घर कहां बनता है तो दोस्तों कौवा बहुत ही चालाक पक्षी होता है। यह अपना घोंसला पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर बनाता है, तकी यह एक सुरक्षित स्थान बन सके क्योंकि जितनी अधिक ऊंचाई होगी  घोंसला उतना ही सुरक्षित रहेगा। लेकिन दोस्तों बदकिस्मती से इसके घोंसले पर भी अधिग्रहण कर लिया जाता है और इसके अंडे फेंक दिये जाते है। और ये काम कोयल करती है जी हां दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी की कोयल अपना घोंसला नहीं बनाती बल्कि ये कौए के घोंसले में अण्डे  देती है।

क्या चील भी कौए के घोंसले में अंडे देती है?

जैसा की उपर वताया गया है कि कोयल कौए के घोंसले पर कब्जा कर उस में अंडे देती है इसी प्रकार चील भी अन्य पक्षियों के घोंसले में अंडे देती होगी मगर ऐसा नहीं चील अपना घोंसला सबसे ऊंचे पेड़ पर बनाती है। इसका घोंसला चार से पांच फीट चौड़ा होता है। इसके साथ चील अपने इस घोंसले को साल-दर साल प्रयोग में लाती है।

ये भी देखें- 

✅ क्या पक्षी एक समय में दो अलग-अलग चीजें देख सकते है?
✅ कौन सा पक्षी उड़ नहीं सकता है?
✅ उल्लू अंधेरे में कैसे देख सकता है?