ससंजक बल तथा आसंजक बल किसे कहते है?

ससंजक बल तथा आसंजक बल किसे कहते है?

जैसे कि हम सभी जानते हैं कि प्रत्येक पदार्थ छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना होता है जिसे अणु कहा जाता है। इन अणुओं के मध्य एक बल कार्य करता है जिसे अंतराणाविक बल कहा जाता है ये अंतराणाविक बल दो प्रकार के होते है ससंजक बल तथा आसंजक बल 

ससंजक बल तथा आसंजक बल किसे कहते है?

जैसा कि हमने बताया अणुओं के मध्य बल कार्य करता है जिसे अंतराणाविक बल कहते है और ये अंतराणविक बल भी दो प्रकार के होते है ससंजक बल तथा आसंजक बल 

ससंजक बल किसे कहते है?

एक ही प्रकार के अणुओं के बीच कार्य करने वाला बल ससंजक बल कहलाता है जैसे दो छोटी-2 बूँदों का एक दूसरे के सम्पर्क में आते ही एक बड़ी बूंद का बन जाना। ससंजक बल का मान ठोसों में अधिक होता है।

आसंजक बल किसे कहते है?

किन्ही दो अलग-अलग प्रकार के अणुओं के बीच कार्य करने वाला आकर्षण बल आसंजक बल कहलाता है जैसे बर्तन या किसी वस्तु पर जल की बूँदों का चिपकना जिस कारण वस्तु या वर्तन गीला रहता है। चाक का ब्लैकबोर्ड पर चिपकना।

ये भी देखें- गति के कितने प्रकार होते है?